सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

काहे का धर्म, काहे का भगवान ? पार्ट-1

मैं किसी धर्म को क्यों मानता हूं। मैं हिंदू क्यों कहलाता हूं। जबसे होश हुआ है कभी शपथ पत्र पर हस्ताक्षर तो नहीं किया कि मैं हिंदू हूं और जीवनभर हिंदू रहूंगा। हिंदू ही क्यों मुसलमान, सिख या फिर किसी और धर्म के होने का भी तो प्रमाणपत्र नहीं है मेरे पास। हां मैं हिंदू कहलाता हूं। सिर्फ इसलिए कि मैं एक राजपूत घर में पैदा हुआ जो कि हिंदू धर्म की एक जाति है। बचपन से घरवालों ने जैसा कहा, वैसा किया। भगवान और अल्लाह में भेद करना सिखाया। अपने- पराये में भेद करना सिखाया। जो सिखाया प्यार से सीखता गया। छिपकली को हिंदू और मकरे को मुसलमान समझने लगा। छिपकली को बचाकर और मकरे को मारकर गर्व होता था। लगता था चलो आज मुसलमानों को कुछ तो नुकसान पहुंचाया। मानसिकता बनी मुसलमान गंदे होते हैं। हालांकि मेरे घर दादा के एक दोस्त आते थे अब भी आते हैं जो मुसलमान हैं। दादा उन्हें अपने भाई के समान मानते थे। हमलोगों को सिखाया गया था कि उनके पैर छुने हैं। हम छुते भी थे लेकिन उस वक्त कोई नफरत नहीं होती थी। मन में एक सवाल जरूर कौंधता था जब मुसलमान गंदे होते हैं तो मतुल दादा गंदे क्यों नहीं हैं। लेकिन वो जिस तरीके से घर में सबसे मिलते थे और सब उनकी इज्जत करते थे उससे मन में कन्फ्यूजन पैदा होता था। आखिर सच क्या है। किसका धर्म अच्छा है। खैर भेदभाव यहां भी था, मतुल दादा के अलग कप में चाय भेजी जाती थी। पता नहीं उनको इस बात का अहसास था भी या नहीं। लेकिन मेरे दादाजी इस बात के खिलाफ थे इतना जरूर पता था। वो टीचर से रिटायर्ड होकर घर पर बैठे थे। उनके मन में भेदभाव की लकीर कभी नहीं देखी थी। खैर मैं जरा दूसरी तरफ भटक गया। असली मुद्दा हिंदू होने का है। पूजा पाठ में भी मन लगा। मेरा जन्म नवरात्र के दिन यानि पहली पूजा को हुआ था। घरवाले मुझे लकी मानते थे। भगवान में मेरा भी खूब भरोसा था। जब तक घर पर रहा बिना कुछ सोचे समझे पूजा पाठ में खूब मन रमाया। मेरे यहां हर महीने सत्यनारायण भगवान की कथा का प्रचलन आज भी है। नवरात्र में नौ दिन तक पूजा होती है। घर में कलश स्थापित होता है। इस बार मां दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थी इसलिए घर पर पूजा नहीं हो सकी। सबने यही सोचा था मां ठीक हो जाए तो अगले साल धूमधाम से पूजा करेंगे। नवरात्र के दौरान सप्तमी को दिल्ली के एम्स में मां की सांसें थम गई। मौत से सिर्फ दो घंटा पहले पता चला था कि मां को ब्रेन ट्यूमर है। इससे पहले फेफड़े की बीमारी ब्रॉन्काइटिस से पीड़ित थी और किडनी से प्रोटीन लीक हो रहा था, जिसे डॉक्टर FSGS का नाम दे रहे थे। डॉक्टर्स का कहना था कि 5 साल तक कुछ नहीं होगा लेकिन मेरी मां नहीं रही। नवरात्र में पैदा होने के कारण मैं खुद को भाग्यशाली मानता था अब नवरात्र में ही मैं सबसे दुर्भाग्यशाली बन गया। मां के बिना दुनिया उजड़ गई। पहली बार मन में सवाल उठने लगे कि भगवान होते भी हैं या नहीं। लेकिन मां की मौत के बाद जिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा उससे भगवान और हिंदू धर्म दोनों से नफरत होने लगी। आखिर ऐसा क्यों हुआ फिर कभी बताऊंगा। .... जारी है... जिंदगी के दुखद अनुभव जिससे दुनिया और धर्म को कुछ हद तक समझ पाया।

टिप्पणियाँ

विश्‍व गौरव ने कहा…
वैसे तो धर्म और दुनिया को समझना बहुत मुशकिल है फिर भी आपकी सहायता करेगी एक किताब 'आपकी अमानत आपकी सेवा में'
shahid ने कहा…
विश्‍व गौरव ठीक कहते हैं इस किताब को पढकर बाबरी मस्जिद पर पहली कुदाल चलाने वाला बदल गया ऐसा मैंने इस मास्टर मुहम्मद आमिर (बलबीर सिंह, पूर्व शिवसेना युवा शाखा अध्‍यक्ष) से एक मुलाकात - Interview लेख में पढा है
kaushal ने कहा…
विश्व गौरव जी धन्यवाद मैं ये किताब जरूर पढ़ूंगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जी न्यूज पर दिल्ली पुलिस के कपड़े उतरे... सरकार का दुपट्टा सरका...

जैसे ही जी न्यूज पर बहादुर दामिनी के उस बहादुर दोस्त ने सच बताना शुरू किया.. दिल्ली पुलिस की चरित्र रूपी कपड़े उतरने लगे.. पहले लगा एक दो कपड़े ही उतरेंगे.. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.. दिल्ली पुलिस नंगी हो गई.. इतना ही नहीं केन्द्र सरकार का दुपट्टा भी सरक गया.. निर्दयी सरकार भी निर्वस्त्र हो गई.. दामिनी और उसका दोस्त 16 दिसंबर की रात सड़क पर पड़े तड़प रहे थे.. लेकिन अब निर्लज्ज दिल्ली पुलिस और बेशर्म सरकार लोगों के बीच नंगा है.. लेकिन इंतहा देखिए दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ता.. जरा पूरी कहानी सुन लीजिए.. दामिनी के दोस्त ने क्या क्या बताया.. दिल्ली पुलिस का पहला कपड़ा ऐसे उतरा.. बस डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक दिल्ली की चमचमाती सड़कों दौड़ती रही.. उसमें गैंगरेप होता रहा.. दरिंदे दामिनी की अंतरियां बाहर निकालते रहे.. दिल्ली पुलिस ने कहा, बस में सिर्फ चालीस मिनट तक तक ये सब हुआ.. झूठी और बेशर्म दिल्ली पुलिस.. डेढ़ घंटे तक काले शीशे वाली बस को नामर्द दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं रोका.. दामिनी के दोस्त ने दूसरा कपड़ा भी उतार दिया— दिल्ली पुलिस की दो- तीन पीसीआर वैन पहुंची लेकिन.. वो

क्या बीबी ऐसे खुश होतीं हैं ?

मेरी अभी शादी नहीं हुई है लेकिन होने वाली है। कुछ लोग शादी के नाम से डराते हैं तो कुछ इसे जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल बताते हैं। मुझे नहीं पता सच क्या है। मेरे एक दोस्त जिनकी शादी के 13 साल हो गए उन्होंने अपने अनुभव बताए। दोस्त के 13 साल के अनुभवों का सार - पतियों के लिए पत्नियों को खुश रखने के कुछ मंत्र .... इस मंत्र को फॉलो कर कोई भी अपनी पत्नी के आंखों का तारा बन सकता है --- मंत्र बिना बात के पत्नी की तारीफ करते रहो बिना गलती के सॉरी बोलते रहो तीसरा मंत्र (ये सबपर लागू नहीं होता) जितने रुपए मांगे निर्वाध रूप से देते रहो मुझे नहीं पता उपरोक्त कथन में कितनी सच्चाई है। मैं आप सभी शादीशुदा विद्वजनों से सप्रेम निवेदन करता हूं कि अपने विचार जरूर प्रेषित करें।

केन उपनिषद् के महत्वपूर्ण मंत्र

For UGC NET-JRF  ओम केनेषितं पतति प्रेषितं मन:।। ((किससे सत्ता स्फूर्ति पाकर मन जो विषयों में जाता है..)) चक्षु: श्रोतं क उ देवो युनक्ति।। ((नेत्र और कान को कौन नियुक्त करते हैं)) न तत्र चक्षुर्गच्छति, न वाग्गच्छति...।। ((न वहां आंख जा सकती है, न वाणी पहुंच सकती है)) विद्धि नेदं यदिदमुपासते...।।  ((कई बार ये मंत्र है)) ((जिन्हें ऐसा जानकर लोग उपासना करते हैं वो ब्रह्म नहीं हैं)) ...नो न वेदेति वेद च।। ((ये मंत्र भी उपनिषद् में कई बार आया है)) ((नहीं जानता हूं ये भी नहीं कहता।)) अविज्ञातं विजानतां विज्ञातम् अविजानताम्।। ((जानने का अभिमान रखने वालों के लिए जाना हुआ नहीं है.. जिन्हें अभिमान नहीं है उनका तो जाना ही हुआ है)) ...अग्नि अहमस्मीत्य ब्रवीज्जातवेदा।। ((मैं ही प्रसिद्ध अग्नि हूं, मैं ही जातवेदा के नाम से प्रसिद्ध हूं।)) ...वायुर्वा अहमस्मीत्य ब्रवीन्मातरिश्वा वा अहमस्मीति।। ((मैं ही प्रसिद्ध वायुदेव हूं, मैं ही मातरिश्वा के नाम से प्रसिद्ध हूं।।)) सा ब्रह्मेति होवाच..।। ((उमा देवी ने कहा, वे तो परब्रह्म परमात्मा हैं।)) तस्यैष आदेशो यदेतद्विद्युतो व्यद्युतदा।। उस ब्रह्म का आदेश है,